फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सहादतगंज व फतेहगंज चौकी इंचार्ज निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

Fri, 07 Aug 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को सहादतगंज चौकी इंचार्ज आशीष सिंह और फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सहादतगंज चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले हाईवे पर खड़े एक ट्रक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी हो गया था। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन पुलिस की कार्रवाई से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। मामले की समीक्षा के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज आशीष सिंह को निलंबित करने का फैसला लिया।

दूसरी ओर, फतेहगंज चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप था कि वह अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई नहीं कर रहे थे। मारपीट और चोरी के दो अलग-अलग मामलों में गुप्ता ने न तो कोई कार्रवाई की न ही थाने को इसके बारे में जानकारी दी। इन दोनों मामलों में पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद जांच और समीक्षा के बाद एसएसपी ने उनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दोनों अधिकारियों के आचरण और कार्यप्रणाली की विभागीय जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें