फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाला निर्माण के कारण चुंगी चौराहे पर थमी रही रफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय व जिलाधिकारी आवास के पीछे नाला निर्माण के चलते मंगलवार को चुंगी चौराहे पर भीषण जाम लग गया। निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग घंटों तक फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दिन भर दोपहिया व चारपहिया के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चौराहे पर नाला निर्माण सोमवार रात से शुरू हुआ, जिसके कारण वाहन पूरे दिन आपस में उलझते रहे। नाला निर्माण के चलते चुंगी चौराहा से गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग और रामपथ को जोड़ने वाले टीवी टावर चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्ग, महिलाएं और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तक सभी जाम में फंसे रहे।
जाम लगने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर वाहनों को एक-एक कर निकलवाया, तब जाकर घंटों बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी। जाम में फंसे राहगीर अनिल यादव ने कहा कि दवा लेने अस्पताल जा रहे थे, लेकिन जाम लगने की वजह से करीब डेढ़ घंटा लेट हो गया। न तो पुलिसकर्मी थे और न ही कोई दिशा-निर्देश। यदि निर्माण से पहले यातायात योजना बनाई जाती तो जाम की नौबत नहीं आती। स्कूटी सवार सुनीता शर्मा ने कहा कि हर दिन इसी रास्ते से निकलते हैं, लेकिन आज हालात बदतर थे। पहले से कोई सूचना मिली होती तो इतना लंबा जाम न लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें