फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नगर निगम ने 68 बकायेदारों से वसूले 1.30 करोड़ रुपये

Tue, 10 Feb 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे कर वसूली अभियान का असर दिखने लगा है। बकाया जल कर और गृह कर की वसूली के तहत जारी 158 बड़े बकायेदारों की सूची में शामिल 68 लोगों ने अब तक करीब 1.30 करोड़ रुपये जमा किए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार कर वसूली अभियान का यह तीसरा चरण चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम का यह अभियान 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान जिन करदाताओं पर लंबा बकाया है, उन्हें राहत देते हुए बकाया कर का कम से कम 50 प्रतिशत जमा करने पर कुछ समय की मोहलत दी जा रही है। हालांकि इसके लिए संबंधित करदाता को लिखित रूप में शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा कि शेष धनराशि निर्धारित समय में जमा कर दी जाएगी।

निर्धारित तिथि तक कर जमा न करने वालों के खिलाफ निगम आगे सख्त कार्रवाई करने की भी योजना बना रहा है। इसमें कुर्की और अन्य वैधानिक कदम भी शामिल हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि लगातार अपील और सख्ती के चलते बकायेदारों में भुगतान को लेकर जागरूकता बढ़ी है। निगम की टीम क्षेत्रवार संपर्क कर करदाताओं को नोटिस भी थमा रही है, ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और नगर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन

इनसेट-
अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि समय से टैक्स जमा न करने वाले बकायेदारों को अतिरिक्त 12 प्रतिशत कर देना पड़ेगा। इसलिए सभी करदाता निर्धारित अवधि में अपना बकाया जमा कर निगम का सहयोग करें। अभी तक 48 करोड़ रुपये से ज्यादा नगर निगम के खाते में जमा हो चुके हैं। पिछले साल से इस बार कम से कम 10 प्रतिशत का इजाफा करने का लक्ष्य है, जिससे करीब 55 से 60 करोड़ रुपये तक निगम के खाते में जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें