फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जाली नोटों के झांसे में फंसा था दुबई का व्यवसायी

Sun, 10 Aug 2025 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जाली नोटों के झांसे में लखनऊ व दुबई में व्यवसाय करने वाला जिले का एक व्यक्ति भी फंस गया था। सपा नेता के चंगुल में फंसकर उसने इसी लालच में मोटी रकम गंवाई थी। आरोपी की कुंडली खंगालने के दौरान पुलिस को अब कई जानकारियां मिली हैं। विशेष टीम तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की सर्विलांस टीम ने मसौधा के जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता राजा मान सिंह को बुधवार को दबोचा था। मान सिंह पर अयोध्या में निवेश करने व जाली नोटों का झांसा देकर ठगी करने के आरोप हैं। आरोपी के पास से ठगी के साढ़े छह लाख रुपये बरामद हुए थे। जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पता चला कि मान सिंह ने ठगी के बदौलत काफी संपत्ति अर्जित की है।
रानी बाजार क्षेत्र में उसका होटल निर्माणाधीन है। पत्नी के नाम उसने कई प्लॉट खरीदे हैं। लग्जरी गाड़ियों के काफिले से वह चलता था। एसएसपी ने अन्य पीड़ितों से सामने आने की अपील की तो तीन-चार अन्य लोगों ने अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी है। इनमें आजमगढ़, मऊ, लखनऊ व अन्य जगहों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि राजा मान सिंह से ठगी के शिकार हुए लोग संपर्क में आ रहे हैं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर तथ्यों की जांच की जा रही है। तथ्य सही मिलने पर केस दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले जिले के मूल निवासी व लखनऊ से लेकर दुबई तक कई बड़े व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति भी जाली नोटों के चक्कर में ठगी का शिकार हुआ। पहले उसे लखनऊ के शॉपिंग मॉल, एक बड़े होटल, पेट्रोल पंप आदि जगहों पर ले जाकर जाली नोट खर्च करने की झूठी कहानी दिखाई गई। बाद में उसे प्रभावित करके तीन गुना जाली नोट देने का लालच दिया गया। इसके बदले उससे लगभग एक करोड़ की ठगी की गई। रुपयों के लेनदेन के दौरान ही फर्जी एसटीएफ के लोग आ गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में स्वयं के फंसने के भय से व्यवसायी सामने नहीं आया और पूरा पैसा वह डकार गया।
माना जा रहा है कि सपा नेता के इस काल धंधे में और भी कई लोग शामिल हैं, जिन तक अभी पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं। विवेचना के दौरान कई और नाम सामने आ रहे हैं, जिनसे शीघ्र ही कई और लोगों की गिरफ्तारी होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें