फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉ. आशीष अध्यक्ष व डॉ. निशांत बने आईएमए के सचिव

Tue, 09 Dec 2025 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
1-सिविल लाइन ​स्थित होटल में आईएमए के चुनाव के दौरान चिकित्सक व पदा​धिकारी।-आईएमए
विज्ञापन
अयोध्या। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का वार्षिक चुनाव सोमवार देर रात शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में हुआ। इस दौरान आर्थो सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकि, फिजिशियन डॉ. निशांत सक्सेना को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

आईएमए के वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव की अधिसूचना 24 नवंबर को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो दिसंबर निर्धारित थी। विज्ञापित दोनों पदों के लिए तय समय में डॉ. आशीष व डॉ. निशांत ने नामांकन किया था। इस अवधि कोई नामांकन न होने पर दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।
सोमवार की शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरबी वार्ष्णेय, निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार और डॉ. रजनीश वर्मा ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। कोई अन्य नामांकन न होने के कारण दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध चयन की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, डॉ. मधुकर, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. आरएस पांडेय, डॉ. ओमकार गंगवार, डॉ. अलका रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें