फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डॉ. अजय ने स्वर्ण और दीपांशु ने जीता कांस्य

Wed, 08 Oct 2025 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या के खिलाड़ी आईएसएसफ जूनियर वर्ल्ड कप तथा सलासर 25 मीटर ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके जिले का गौरव बढ़ाने में सफल रहे। आईएसएसफ जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन 24 सितंबर से एक अक्तूबर तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में हुआ। इसमें 18 देशों के खिलाड़ी शामिल हुए। भारत ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अयोध्या से प्रमोद पाठक और डॉ. अजय कुमार सिंह आयोजन समिति में अतिथि सदस्य के रूप में व दीपांशु दुबे ने स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद एक व दो अक्तूबर को सेक्टर 84, फरीदाबाद में हुए सलासर 25 मीटर ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार सिंह ने स्पोर्ट्स पिस्टल में स्वर्ण और स्टैंडर्ड पिस्टल (मास्टर वर्ग) में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि दीपांशु दुबे ने जूनियर पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह अयोध्या और उनके लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें