फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अलर्ट मोड़ पर अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। होली के त्योहार को लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने सभी जिला स्तरीय अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट कर रखा है। 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। किसी तरह की दिक्कत होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। छह मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, कुमारगंज व देवगांव चिकित्सालय समेत सभी सीएचसी-पीएचसी के अधीक्षक व प्रमुख अधीक्षकों को सोमवार को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें उल्लेख है कि सभी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की सूची संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएं। सभी अस्पतालों में 13 और 14 मार्च को आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे सुदृढ़ रखें। सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं और अन्य चिकित्सीय उपकरण क्रियाशील अवस्था में रखें। अपरिहार्य कारणों के अलावा अन्य अवकाश पर विचार न किया जाए। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ का अवकाश स्वीकृत करने के लिए सीएमओ से अनुमति आवश्यक है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि इसमें शिथिलता बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें