फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तमसा में गिर रहा भदरसा के गंदे नाले का पानी

Mon, 12 May 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। पौराणिक तमसा नदी अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रही है। उपेक्षा के चलते यह अब बरसाती नाला बनकर रह गई है। क्षेत्र में तमसा नदी बड़गोड़ा, पुहपी, रुसिया माफी से होकर गुजरती है। भदरसा नगर पंचायत का गंदा नाला इसमें गिरता है, जिससे इसकी तस्वीर बदरंग हो गई है। नदी सूखी होने से पेयजल के लिए पशु-पक्षी भटक रहे हैं। प्रदूषण व गंदगी ही इसकी पहचान बन गई है।
विज्ञापन

सोनबरसा, रुसिया माफी के किनारे उत्तर दिशा से तमसा निकलती है। कचरायुक्त पानी नदी में मौजूद रहता है, जो प्रदूषण पैदा कर रहा है। भीषण गर्मी में पालतू जानवर और जीव-जंतु प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे वे बीमार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नाला बंद कराने की मांग कई बार की है।
बताते हैं कि पहले रसियामाफी के पास नदी में भरपूर पानी रहता था। नाव भी चलती थी। ग्रामीण नाव से ही भदरसा बाजार जाते थे। कचरायुक्त पानी में लकड़ी की पुरानी नाव आज भी मौजूद है। अब लोग सूखी नदी में घुसकर पैदल नदी पार करते हैं। स्थानीय लोग पुल बनवाने की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं। पुल न होने से लोगों को जलालपुर माफी, भरतकुंड होकर करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करके भदरसा बाजार जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नंदीग्राम भरतकुंड की पंचकोसी परिक्रमा यहां से गुजरती है। पुल के बिना श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। पुहंपी में मौजूद पौराणिक रामकुंड भी यहां मौजूद है। ग्रामीण पंडित गोमती तिवारी, पुरुषोत्तम उपाध्याय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, राष्ट्रीय कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय आदि ने बताया कि तमसा नदी कभी आसपास के गांव के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन थीं। नदी की सफाई और कायाकल्प होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें