फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में अब आधुनिक डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू हो गई है। शासन से भेजी गई मशीन को इंस्टॉल करके बृहस्पतिवार से ही इसका शुभारंभ कर दिया गया है। अब मरीजों को इसके लिए निजी केंद्रों पर पैसा खर्च करने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आर्थो, टीबी एंड चेस्ट व अन्य विभागों में मिलाकर रोज लगभग 150 मरीजों की एक्सरे जांच होती है। सामान्य एक्सरे मशीन भी काफी पुरानी हो गई है, जिससे फिल्म में सही ढंग से रोगों की जानकारी नहीं हो पाती है। बेहतर इलाज की आस में मरीजों को निजी केंद्रों पर जाकर डिजिटल एक्सरे कराना पड़ता था। इसमें उन्हें 300 से 700 रुपये तक खर्च करना पड़ता था।

इन समस्याओं से निजात के लिए बीते दिनों मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की ओर से आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन मिली थी, जिसे बृहस्पतिवार को इंस्टॉल करके चालू कर दिया गया है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि यह मशीन ओपीडी में लगाई गई है। इससे इलाज की गुणवत्ता में इजाफा होगा। साथ ही मरीजों को अनायास बाहर से जांच नहीं कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें