अयोध्या। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जौनपुर(कॉर्ड लाइन)-जौनपुर सिटी-सुल्तानपुर-लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा परमी। उन्होंने रेलखंड पर स्थित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आने वाले स्टेशन दर्शननगर पहुंचकर यात्री सुविधाओं, परिचालन प्रणाली सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके साथ ही विकास कार्यों की प्रगति का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे ट्रैकों के अतिरिक्त रखरखाव के लिए सजग और सतर्क रहते हुए लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शननगर स्टेशन पर ट्रैक की संरक्षा और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों को भी परखा।