फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जलालपुर माफी में मिला डेंगू पीड़ित

Thu, 10 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। जलालपुर माफी गांव में डेंगू का मरीज मिला है। गांव के कृष्ण कुमार (70) में रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य दल जलालपुर माफी गांव पहुंचा और ग्रामीणों की जांच की। टीम में शामिल लोगों ने गांव में बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनकी स्लाइड तैयार की। लक्षण के आधार पर 13 लोगों के रक्त के नमूने लिए।
घर-घर जाकर ग्रामीणों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बताए। अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने कहा कि बुखार, सिरदर्द या बदन दर्द जैसे लक्षण दिखने पर स्वयं दवा लेने के बजाय स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर उपचार लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें