फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्कैन करते ही पकड़ में आ गया फर्जी पास

Thu, 10 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के निशुल्क दर्शन के लिए जारी होने वाले पास की प्रक्रिया में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जन्माष्टमी के दूसरे दिन सीआरपीएफ रेफरेंस के नाम पर चार विशेष दर्शन पास जारी किए गए। मंदिर प्रवेश द्वार पर सत्यापन के दौरान स्कैन करने पर रेफरेंस और पास से जुड़ी जानकारी संदिग्ध मिलने पर चारों दर्शनार्थियों को वापस कर दिया गया। मामले की तकनीकी जांच राम मंदिर ट्रस्ट ने शुरू करा दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र कार्यालय से चार लोगों के लिए पास जारी हुए थे। पास के लिए इस्तेमाल पहचान पत्र पर शिव गुप्ता का नाम था, लेकिन दर्शनार्थियों में वह शामिल नहीं थे। उनकी आईडी लेकर सुनील गुप्ता अन्य लोगों के साथ मंदिर पहुंचा था। प्रवेश के दौरान सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ। सीआरपीएफ ने वायरलेस के जरिये रेफरेंस की पुष्टि कराई, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पास जारी करने वाले ऑपरेटर को पूछताछ के लिए बुलाया।
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेटर ने पास जारी करने से इन्कार करते हुए इस्तेमाल की गई आईडी और पास जारी होने की प्रक्रिया की तकनीकी जांच कराने की मांग की। इसके बाद ट्रस्ट ने पास जारी करने वाले सॉफ्टवेयर की जांच संबंधित तकनीकी एजेंसी टाटा इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी (टीईसी) को सौंपी है। जांच में पास जारी होने के स्रोत और पूरी प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है। एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र ने कहा कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सामने आ चुके फर्जीवाड़े
फरवरी 2025: पंजाब के श्रद्धालुओं को 4,000 रुपये में फर्जी वीआईपी पास बेचने के मामले में राम गुलेला बैरियर से तीन आरोपी पकड़े गए थे।
अप्रैल 2026: ओडिशा की एक महिला से होटल संचालक ने मुफ्त दर्शन पास के नाम पर 2,000 रुपये वसूल लिए थे।
जून 2024: आरती के फर्जी पास 1,500 रुपये में बेचे जाने का मामला सामने आया था। गेट पर बारकोड स्कैन के दौरान फर्जी पास पकड़ लिए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें