फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ग्रीष्मावकाश में परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश देने की मांग

Mon, 01 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से भेंट कर ग्रीष्मावकाश के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर (कंपनसेटरी) अथवा उपार्जित अवकाश (अर्न्ड लीव) प्रदान किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ग्रीष्मावकाश अवधि में बीएड प्रवेश परीक्षा, टीजीटी-पीजीटी परीक्षा, पुलिस भर्ती परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शासनादेशों एवं वित्तीय नियमावली के अनुसार अवकाश अवधि में कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अथवा उपार्जित अवकाश दिया जाना न्यायसंगत और आवश्यक है। संगठन ने इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान करने की मांग की।



संगठन ने शिक्षकों के वेतन भुगतान में हो रही अनावश्यक देरी का मुद्दा भी उठाया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन तिवारी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर आश्वासन दिया। साथ ही वेतन भुगतान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें