फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शिक्षक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Tue, 11 Feb 2025 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। घर लौट रहे शिक्षक पर कुछ लोगों ने हमला करके मरणासन्न कर दिया। परिवारी जन सीएचसी ले गए, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी गंभीरावस्था में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इनायतनगर थाना क्षेत्र के निमड़ी बेलाभरी निवासी उमाशंकर चौरसिया (50) अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र के मंझनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। सोमवार को शिक्षण कार्य करके वह घर वापस आ रहे थे। करीब 06:30 बजे गांव के समीप स्थित एक इंटर काॅलेज के पास अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनके पूरे शरीर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी भाभी शांति देवी ने बताया कि दो युवकों ने घर पर आकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़े मिले। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। प्रभारी थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें