फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आरोग्य केंद्रों के निर्माण की डेडलाइन पार, अब चयनित हुए ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 37 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) का निर्माण डेडलाइन बीतने के छह माह बाद भी नहीं हो सका है। अब बमुश्किल कार्यदाई संस्था नामित हुई है, जिसके करार की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल यदि शीघ्र ही इनका निर्माण हो जाता है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने के मकसद से 331 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। यह केंद्र महज टीकाकरण व गिने-चुने स्थानों पर सामान्य प्रसव सेवाओं तक ही सीमित थे। बड़ी दिक्कतें होने पर मरीजों को सीएचसी-पीएचसी तक जाना होता है, जहां पहले से चिकित्सक व संसाधनों का अकाल होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इस वजह से उन्हें बेवजह इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे उनका दर्द और बढ़ जाता है।
इन समस्याओं को कम करने के लिए सरकार ने उपकेंद्रों को उच्चीकृत करके हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) का दर्जा दिया। यहां प्रशिक्षण प्राप्त सीएचओ की तैनाती हुई। साथ ही खून की 14 तरह की जांचों के अलावा टेली कंसल्टेंसी समेत अन्य सुविधाओं में इजाफा हुआ। अब तक 266 उपकेंद्रों को आरोग्य केंद्रों का दर्जा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अगले चरण में 37 और आरोग्य केंद्र बनने थे। पांच सितंबर, 2023 को मिशन निदेशक ने इसकी स्वीकृति दी थी। 1.69 करोड़ से इनका निर्माण व चिकित्सीय उपकरणों की व्यवस्था करना था। दिसंबर, 2023 तक निर्माण की समय सीमा तय की गई थी, लेकिन अब तक निर्माण पूर्ण होना तो दूर, शुरू भी नहीं हो सका है। -इमरजेंसी ट्रामा सेवायें, बुजुर्गों की देखभाल, हाइपरटेंशन, शुगर और कैंसर की स्क्रीनिंग, आंख, कान का प्रारंभिक इलाज, मुख्य स्वास्थ्य संबंधित सेवायें, ट्रामा मरीजों का संदर्भन और फॉलाेअप, मानसिक स्वास्थ्य आदि। इनमें 17 केंद्रों पर ही निर्माण होना है, शेष 20 केंद्रों पर भूमि न होने से चिकित्सीय उपकरण व सुविधायें विकसित करनी हैं। अब ग्रामीण अभियंत्रण विभग को कार्यदाई संस्था नामित कर लिया गया है। करार होते ही प्रथम किश्त हस्तांतरित करके निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें