मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शोध छात्र यशपाल सिंह सुसाइड कांड में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ छात्र-छात्राओं को बीते 21 जून को निष्कासित कर दिया था। इस पर छात्रों में आक्रोश है। 13 मई को शोध छात्र यशपाल सिंह ने विश्वविद्यालय के सरयू हॉस्टल में खुदकुशी कर ली थी। मामले में गाइड प्रो़ विशुद्धानंद पर कई आरोप लगे थे। शोध छात्र के परिजनों ने कुमारगंज थाने में प्रोफेसर पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदर्शन में शामिल शोध छात्र ऋषभ मिश्रा को यूनिवर्सिटी से निष्काषित कर दिया है। पंकज यादव, हर्षवर्धन सिंह कामरान आजम, विकास चौधरी, सदरा किदवई, रंजना के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अवध प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई का कहना है कि दो दिन के अंदर यदि विश्वविद्यालय प्रशासन निलंबित छात्रों की बहाली नहीं हुई तो एबीवीपी बड़ा आंदोलन करेगी। संवाद