फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा: कुछ ही देर में अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम मोदी, जानिए उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mon, 22 Jan 2024 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास है। प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जानी है। पीएम मोदी कुछ ही देर में अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का अयोध्या दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी कुछ ही देर में अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं।  प्रधानमंत्री का विमान 22 जनवरी को सीधे महिर्ष वाल्मीकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुबह 10.25 बजे उतरेगा।

 

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री वाल्मीकी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 10.55 बजे श्री रामजन्मभूमि स्थल पर पहुंचेगे। यहां पर वह करीब तीन घंटे रहेंगे। प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री राम मंदिर परिसर में लगी जटायू की प्रतिमा का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि इस संबंध में सरकार द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11से 12 तक प्रधानमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मोदी 12.05 बजे से 12.55 बजे तक श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के सामने ही रामलला की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोली जाएगी। इसके बाद पीएम सोने की सलाई से रामलला को काजल लगाकर उन्हें शीशा दिखाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न करने के बाद दोपहर 1 बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेगे। वहां पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 2 बजे प्रस्थान करके 2.10 बजे कुबेर टीला पहुंचेंगे, जहां शिव मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। मोदी 3.30 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

यूपीएसएसएफ की अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच में श्रीराम मंदिर

 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके मद्देनजर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच के बीच कर दिया गया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यूपीएसएसएफ के जवान रामजन्म भूमि परिसर, गर्भगृह और पेट्रोलिंग ड्यूटी के साथ रेड जोन की सुरक्षा में लगाए गए हैं।

दो हेलीकॉप्टर व जैमर पहुंचे

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एहतियाती तैयारी चल रही है। डिपो में जरूरी तेल का स्टॉक एकत्र किया जा रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट पर तेल भंडार को फुल किया जा रहा है। शनिवार को दो हेलीकाॅप्टर और जैमर वाली गाड़ियां आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें