फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: केएम चीनी मिल में गिरी पानी की टंकी, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत... दो की हालत नाजुक

Tue, 18 Mar 2025 01:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

चीनी मिल के महाप्रबंधक बीएन मिश्र ने बताया कि पानी की टंकी गिरने से तीन कर्मचारी दबे थे। इन सभी को निकाल लिया गया है। इलाज के लिए भेजा गया है। इस बीच हादसे के करीब एक घंटे बाद पूराकलंदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भी चीनी मिल परिसर में पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंचे मजदूरों के घरवाले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां केएम चीनी मिल में पानी की टंकी गिर गई। इसमें दबकर तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। तीनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।  
विज्ञापन


सुबह मिल में मजदूर काम कर रहे थे। इसी समय पानी की टंकी गिर गई। घटना के बाद मौके पर अपरातफरी मच गई। जानकारी मिली तो चीनी मिल प्रबंधन की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया। क्रेन की मदद से मलबे को हटाया गया। इसमें दबे कर्मियों को बाहर निकालकर चीनी मिल के वाहनों से अस्पताल भेजा गया। 

अस्पताल में अयोध्या के सरियावां, पूराकलंदर निवासी इलेक्ट्रीशियन प्रवेश रावत की मौत हो गई। जबकि, देवरिया के कोहिलावा निवासी मैकेनिक विनोद कुमार और अयोध्या के कर्मा कोडरी निवासी इलेक्ट्रीशियन नंदकुमार पांडेय घायल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Live Video: बैरिकेडिंग तोड़ ट्रैक पर पहुंचा डंपर... आ गई मालगाड़ी, उड़ गए परखच्चे; एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित

एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे पानी की टंकी गिरने से तीन कर्मचारी दब गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि हादसे में एक मौत हुई है। दो घायल हैं। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। इनको बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। हादसे में घायल एसी मैकेनिक विनोद कुमार ने बताया कि वर्कशॉप के कमरे में कुछ सामान लेने आए थे, तभी पानी की टंकी गिर गई। हादसे के वक्त कमरे में तीन लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें