फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग... 40 लाख का सामान जला, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Tue, 18 Mar 2025 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में आग लग गई। आग से 40 लाख का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में मंगलवार को एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः- IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32  IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट
विज्ञापन


घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया बाग के पास की है। यहां स्थित कमल ट्रेडर्स में सुबह धुआं उठता देख लोगों ने दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने लगभग 35 से 40 लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें