फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाका हनुमानगढ़ी के पास नाले का निर्माण शुरु

Mon, 03 Feb 2025 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिद्धपीठ नाका हनुमानगढ़ी के सामने नाले के अधूरे निर्माण से दुकानदारों के साथ-साथ दर्शनार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में रोष व्याप्त था। इस समस्या को अमर उजाला ने नाले का निर्माण न होने से दुकानदार परेशान शीर्षक से तीन फरवरी के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया खबर को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से ढाई माह से बंद चल रहे नाले के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नाका हनुमानगढ़ी के सामने नाले का निर्माण कार्य पिछले ढाई महीने से बंद था। इस वजह से यहां पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई थी। इससे स्थानीय दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा था । निर्माण कार्य बंद होने से लोगों में बहुत नाराजगी थी। यही नहीं नाका हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वालों श्रद्धालुओं को भी असुविधा होती थी। लोकनिर्माण के जूनियर इंजीनियर बीडी तिवारी ने बताया कि हनुमानगढ़ी के सामने वाली सभी दुकानों को खाली करवाकर निर्माण कार्य फिर से शुरु कर दिया गया है। शीघ्र ही नाले का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य शुरु होने से स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें