फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टप्पेबाजों ने महिला को झांसा देकर सोने के जेवर लूटे

Fri, 24 Jul 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। पारागरीबशाह मजरे देवकली में शुक्रवार सुबह टप्पेबाजों ने एक महिला को झांसा देकर सोने की एक चेन और दो अंगूठियां लूट लीं। बाइक सवार दो युवक खुद को चांदी साफ करने वाला बताकर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित आशीष तिवारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:57 बजे उनकी मां घर में अकेली थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक घर में घुस आए। उन्होंने खुद को चांदी साफ करने वाला बताया और पायल साफ करने के बाद सोने के जेवर चमकाने का झांसा दिया। मां ने उन्हें सोने की एक चेन और दो अंगूठियां दे दीं। ठगों ने जेवर को एक द्रव्य से साफ कर एक डिब्बी में बंद किया साथ ही डिब्बी को फ्रिज में रखकर पांच मिनट बाद खोलने को कहा। इतना कहने के बाद ठग चले गए। जब मां ने डिब्बी खोली तो उसमें जेवर नहीं थे, जिससे उनके होश उड़ गए।

पुलिस जांच में जुटी, सतर्क रहने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार तारुन थाने पहुंचा और तहरीर दी। उप निरीक्षक अरुण पटेल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गांव के बाहर और तारुन बाजार के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस आरोपियों की पहचान और बाइक नंबर के आधार पर तलाश कर रही है। पुलिस ने लोगों से ऐसे अजनबियों पर भरोसा न करने और तुरंत सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें