फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रीराम के जीवन चरित्र व आदर्श से रूबरू होंगे बच्चे

Sat, 27 Apr 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रामलला को समर्पित की गई रामायण पर ड्राइंग की पु​स्तिका। - फोटो : ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद बने भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का प्रभाव समाज पर परिलक्षित होने लगा है। इसके कारण हुए बदलाव का ही असर है कि एक युवक ने बच्चों के लिए ऐसी ड्राइंग और क्राफ्ट बुक तैयार की है जो विद्यालयी शिक्षा प्रारंभ होते ही बच्चों को श्री राम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों से परिचित कराएगी।
विज्ञापन

पांच वर्षीय बिराजमान राम लला को अपनी डिजाइन की हुई कलर बुक और क्राफ्ट बुक समर्पित करने कोल्हापुर, महाराष्ट्र से अयोध्या पहुंचे साईं प्रसाद बेकनालकर कहते हैं कि रामायण की थीम पर दोनों अभ्यास पुस्तिकाएं तैयार की गई हैं। इसके माध्यम से बच्चे सृजन के साथ ही संस्कृति और संस्कार भी सीख सकेंगे। श्रीराम के जीवन के विविध प्रसंगों के चित्र में रंग भरने के साथ ही चार पंक्तियों में विवरण भी लिखना है जो बच्चे को राम चरित से जोड़ेगा। ऐसे ही क्राफ्ट बुक में कागज मोड़ कर राम मंदिर बनाना सिखाया गया है। साई प्रसाद कहते हैं कि इस तरह हर घर में अपना बनाया हुआ राम मंदिर होगा। रामायण पर ड्राइंग व क्राफ्ट की अभ्यास पुस्तिकाएं उन्होंने रामलला को समर्पित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें