फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या में सीएम योगी बोले- हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप सपा-कांग्रेस ने किया

Fri, 10 Jul 2026 11:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने 432 करोड़ की 217 परियोजनाओं का शुभारंभ किया और पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की मूर्ति का अनावरण भी किया।
विज्ञापन
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अयोध्या को 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से दूर रही। सपा और कांग्रेस की सरकारों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया। क्या कभी दिल्ली की जामा मस्जिद में कोई हनुमान चालीसा पढ़ सकता है। सपा-कांग्रेस के लोगों ने ये पाप किया है।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर: चढ़ावा चोरी के बाद पूरी तरह से बदल जाएगी दर्शन की व्यवस्था, कौन बनेगा नया सीईओ? पास में भी बदलाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: शेयर बाजार में खपाई रकम, एक किलो सोना गलवाया; तीन आरोपियों के ठिकानों से मिला इतना सारा माल


उन्होंने कहा कि अयोध्या आज विकास और समृद्धि के वैभव की ओर बढ़ रही है। अगर मंशा साफ हो तो विका अपने आप होता है। आज अयोध्या में दिख रहा है कि जब प्रभु श्रीराम की कृपा और हनुमान जी का आशीर्वाद हो तो अयोध्या के सारे काम अपने आप ही होते हैं।



जो 500 साल में नहीं हुआ वो करके दिखाया
सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या हवाईअड्डे के माध्यम से पूरे देश और दुनिया से जुड़ चुकी है। अयोध्या की पहचान बदल गई है। पहले सरयू का जल दूषित रहता था पर कोई सफाई नहीं होती थी क्योंकि सपा-कांग्रेस के लोग अयोध्या को बदनाम करते थे अब डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकारों ने बिना थके बिना रुके काम किया जिससे नगर की पहचान बदली। डबल इंजन की सरकारों ने अयोध्या में वो करके दिखाया है जो कि 500 साल में नहीं हो सका। अब अयोध्या विकास और विरासत के पथ पर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

दो नगर पंचायतों का नाम बदलने की घोषणाएं की

इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला देवी नगर पंचायत तथा भरतकुंड-भदरसा नगर पंचायत का नाम भरत नगर भरतकुंड किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने विकासखंड परिसर में स्थापित स्व मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभियां सौंपीं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें