फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में आईटी परिसर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 21 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के आईटी परिसर में जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में हुई बैठक में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आईटी परिसर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा परिसर में मंगाए गए पौधों को निर्धारित स्थलों पर शीघ्र रोपित करने का निर्देश दिया। दीक्षांत समारोह के भव्य आयोजन के लिए सभी समितियों के समन्वय व परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभिन्न समितियों के संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें