फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच नामजद हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Sun, 26 Apr 2026 08:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बाजार। कोतवाली रुदौली क्षेत्र भेलसर चौराहे पर शुक्रवार शाम दबंगों ने जमीन विवाद की रंजिश में मो. आसिफ, उनके भाई सलीमुद्दीन और मो. समीर पर हमला कर घायल कर दिया। तीनों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया। मो. आसिफ को गहरी चोट के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


हमलावर घायलों के गांव के ही मो. आलम, शाहबाज, अरबाज अहमद, मो. अहमद, मो असलम सहित चार अज्ञात लोग हैं। आरोप है हमलावरों ने गालियां दीं, जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उन्होंने पुलिस से फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के सात लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है। सीओ आशीष निगम ने कहा मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें