फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्वच्छता और नशा मुक्ति पर चलाया अभियान

Tue, 24 Mar 2026 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
काशीराम कालोनी में साफ-सफाई करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
अयोध्या। महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। यह शिविर 18 से 24 मार्च तक काशीराम निर्मल आवास योजना, परिक्रमा मार्ग और रामघाट क्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, पोषण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण और शिक्षा के महत्व पर भी जनजागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह योग और व्यायाम, दिन में श्रमदान और क्षेत्र भ्रमण तथा शाम को विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रेरणात्मक व्याख्यान आयोजित किए गए।
इससे छात्रों में व्यक्तित्व विकास, टीम वर्क और समय प्रबंधन की भावना को बढ़ावा मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें