फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: मिशन 2027 के लिए बसपा एक्टिव, आकाश आनंद ने संभाली चुनावी कमान; अयोध्या से भरी हुंकार

Fri, 20 Nov 2026 02:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बसपा ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या के बीकापुर से जनसभा कर अवध क्षेत्र में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को विस्तार देने की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
बीकापुर की जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद व अन्य। - फोटो : BSP YT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने संगठन को सक्रिय करने और जनसभाओं के जरिए अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शुक्रवार को अयोध्या के बीकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बात करके माहौल को समझा। साथ ही जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


आकाश आनंद की इस जनसभा को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अयोध्या राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण केंद्र रही है। ऐसे में यहां से बसपा के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना पार्टी की क्षेत्रीय रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

मायावती के संदेश के साथ चुनावी मैदान में आकाश

आकाश आनंद बीकापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया। जनसभा के जरिए पार्टी की नीतियों, विचारधारा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने की कोशिश की।

पश्चिमी यूपी के बाद अब अवध पर फोकस

आकाश आनंद ने अगस्त में हाथरस के सादाबाद और गौतमबुद्धनगर के जेवर से चुनावी जनसभाओं का सिलसिला शुरू किया था। हालांकि, सितंबर में पार्टी से निष्कासन के बाद उनका अभियान रुक गया था। पांच अक्तूबर को पार्टी में वापसी और राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दोबारा मिलने के बाद उन्होंने फिर से चुनावी गतिविधियां शुरू कीं।

गौरतलब है कि मायावती ने आकाश आनंद को उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और उत्तराखंड में भी चुनावी जनसभाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आकाश आनंद की सक्रियता पार्टी की चुनावी रणनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें