सपा नेता अबु आजमी को सम्मानित करते सपा कार्यकर्ता।
अयोध्या। खलीलाबाद जाते समय अयोध्या पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता व मुंबई से विधायक अबू आजमी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को सत्ता में लाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। सेक्युलर वोटों का बंटवारा रोकने के लिए गठबंधन पर अंतिम फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने युवाओं से संविधान और देश की आजादी की रक्षा के लिए जागरूक रहने की अपील की।
आजमी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल आरोप के आधार पर किसी का घर नहीं गिराया जाना चाहिए। उन्होंने मंदिर-मस्जिद दोनों की सुरक्षा और सभी धर्मों के प्रति समानता की बात कही। बैंकिंग शुल्क बढ़ाने का भी विरोध किया।