फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच

Sat, 04 Apr 2026 02:14 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में एक युवक का शव उसी के नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला। घरवालों ने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव उसी के नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय खरगी महमद भारी गांव की है। मृतक की पहचान बब्बन यादव के पुत्र विनय यादव (27) के रूप में हुई है। उसका शव उसी के नवनिर्मित लेंटर पड़े घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।

बताया गया कि मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह अभी अविवाहित था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें