फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: फंदे से लटकती मिली स्टाफ नर्स, पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ रह रही थी; पुलिस कर रही जांच

Sun, 06 Jul 2025 12:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में स्टाफ नर्स कमरे में फंदे से लटकती मिली। वह पति को छोड़ दूसरे युवक के साथ रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सीमा श्रीवास्तव की फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में कुमारगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय के आवासीय परिसर के कमरे में स्टाफ नर्स का शव पंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज में तैनात स्टाफ नर्स सीमा श्रीवास्तव (36) की मौत हुई है। बताया गया कि सीमा का अपने पति भूपेंद्र श्रीवास्तव से विवाद चल रहा था। वह पति को छोड़कर एक वर्ष से अमेठी के कोरारी निवासी अमित कुमार सिंह के साथ रह रही थी। 

सीमा मूल रूप से सुल्तानपुर के गोरसरा की रहने वाली थी। सूचना पर कुमारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने स्टाफ नर्स के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें