फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशालाएं सात से

Tue, 17 Feb 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
36-भाजपा की कार्यशाला में मौजूद पदाधिकारी
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने के मकसद से 7 मार्च से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला पार्टी कार्यालय सहादतगंज सभागार में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार प्रशिक्षित और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि निर्धारित समय सीमा में प्रत्येक मंडल में कार्यशालाएं सफलतापूर्वक आयोजित कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन पर्व तीन चरणों में संपन्न होता है। प्रथम चरण सदस्यता अभियान, द्वितीय चरण पदाधिकारी चयन तथा तृतीय चरण प्रशिक्षण का होता है। प्रशिक्षण में मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष अनिवार्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, शक्ति सिंह, तिलकराम मौर्या, प्रतिमा शुक्ला, शशि प्रताप सिंह, शुभम् श्रीवास्तव, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, अरविंद सिंह, बाल कृष्ण वैश्य, दिव्य प्रकाश तिवारी, रवि शर्मा, सूरज सोनकर, आरिफ अंसारी, आशा गौड, प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें