फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गुरु रविदास के 650वें जन्मोत्सव पर भाजपा करेगी दीपोत्सव

Tue, 28 Jul 2026 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी गुरु पूर्णिमा पर संत रविदास का 650वां जन्मोत्सव वर्ष मनाएगी। अयोध्या महानगर और जिले में धार्मिक व सामाजिक आयोजन होंगे। इनमें दीपदान और कलश यात्रा से सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। महानगर के 20 प्रमुख मंदिरों में दीपदान कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक मंडल में पांच मंदिरों पर 65-65 दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम हनुमानकुंड स्थित गुरु रविदास मंदिर में होगा, जहां 650 दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन होगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि वाराणसी से लाई गई पावन मिट्टी के कलश का पूजन होगा। यह कलश यात्रा 7 से 14 अगस्त तक महानगर के प्रत्येक मंडल और शक्ति केंद्रों तक निकाली जाएगी। अभियान सहसंयोजक काशीराम रावत और दिनेश कन्नौजिया वाराणसी के लिए रवाना होंगे। गुरु रविदास ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें