फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भारतीय बौद्ध महासभा ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय बौद्ध महासभा की अयोध्या इकाई की ओर से शुक्रवार को शंकरगढ़ स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में गोष्ठी आयोजित कर कांशीराम को उनके 20वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान तथागत बुद्ध, डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील ग्रहण के साथ हुई। इसके बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने कांशीराम के योगदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। महासभा के मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रसाद अंबेश ने कहा कि कांशीराम डॉ. आंबेडकर के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलते हुए बहुजन आंदोलन को गति दी। जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि कांशीराम ने पैदल और साइकिल से यात्रा कर देशभर में बहुजन समाज को जागरूक किया। उनके प्रयासों से उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज की सरकार बनी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महामंत्री शोभाराम गुरुजी, कोषाध्यक्ष दीपक प्रशांत, लेखा परीक्षक रवींद्र प्रताप गौतम और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आरएल अंबेडकर, राम उबार, बासदेव गौतम, शिवाजी बौद्ध और राम दुलारे यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें