फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या के बाबा रविशंकर दास ने सहारनपुर के मोनू को दी पटखनी

Mon, 16 Feb 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-28 व 29- आगागंज टिकरी में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता
विज्ञापन
तारुन। आगागंज टिकरी के काली चौरा स्थान पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल का शुभारंभ सोमवार को किया गया। पहले दिन नेपाल के लकी थापा ने राजस्थान के खड़क सिंह को चित कर दिया। अयोध्या के बाबा रविशंकर दास ने सहारनपुर के मोनू पहलवान को कड़े मुकाबले में हराया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला राजस्थान के विक्की व जम्मू के भूरा के बीच हुई, जिसमें विक्की राजस्थान हारे। संत कबीर नगर के सुदर्शन व हरियाणा के गौरव की बीच कुश्ती बराबर पर रही। हरिद्वार के राजा पहलवान ने काला बच्चा को हराया। हरिद्वार के मंसा पहलवान व मध्य प्रदेश के बब्बर पहलवान की कुश्ती बराबर रही जबकि सहारनपुर के परवेज को राजस्थान के जल्लाद सिंह ने पराजित किया। गोरखपुर के पवन व राकी बुलंदशहर के बीच, जम्मू कश्मीर केभूरा, संत कबीरनगर के पहलवान सुदर्शन व राजस्थान के जल्लाद सिंह व नेपाल के लकी थापा की कुश्ती बराबरी पर रही। मुख्य अतिथि विधायक अभय सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति, अदम्य साहस और शारीरिक शक्ति का जीवंत प्रतीक है, जो मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों के अनुशासन, तकनीक और ''चित्त'' करने की कला को प्रदर्शित करता है। आयोजक राकेश सिंह, रंग महल के साकेत दास, महाराष्ट्र से आए विनोद पटेल, राजेश कुमार सिंह, भोला वर्मा, रामनरेश यादव ,शिव प्रकाश, मोहम्मद अरमान ,अनमोल सिंह ने महती भूमिका निभाई। कुश्ती प्रतियोगिता के संरक्षक उदयवीर सिंह, निर्णायक कालू पहलवान व गुड्डू यादव जबकि उद्घोषक विनय गुप्ता रहे।

फोटो-28 व 29- आगागंज टिकरी में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें