फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बम विस्फोट की धमकी से कचहरी में फिर अलर्ट

Mon, 16 Feb 2026 09:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो -33--कचहरी में जांच करते सीजेएम
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के 18 जिलों में एक बार बम विस्फोट की सूचना से सोमवार को भी कचहरी में अलर्ट रहा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कचहरी परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान परिसर में खड़े कई चार पहिया वाहनों को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधांशु शेखर उपाध्याय ने कचहरी परिसर का सघन निरीक्षण किया। अधिवक्ताओं व परिसर में स्थित दुकानदारों को सचेत रहने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। हमें जागरूक रहकर सुरक्षित रहना है। किसी भी संदिग्ध वस्तु के बारे में पुलिस को तत्काल सूचित करना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कचहरी परिसर के यूको बैंक के बगल वाले गेट की जांच में मेटल डिटेक्टर सही ढंग से काम करते नहीं मिला। इसे तत्काल सही कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद कचहरी परिसर के अंदर लगी दुकानों व शेडों का निरीक्षण किया गया। कचहरी परिसर के गेट नंबर पांच पर मौजूद सुरक्षा बल को परिसर में आने-जाने वाले वाहनों का पूरा रिकॉर्ड रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बिना अनुमति किसी भी वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया गया। साथ ही रजिस्टर की जांच भी की, जिसमे कुछ वाहनों के अंदर प्रवेश करने का विवरण लिखा था। रजिस्टर में वाहन स्वामी का नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा गया।
किसी प्रकार की समस्या आने पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष या एडीएम सिटी को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
यहां खड़ी लखनऊ की एक कार को कचहरी परिसर से बाहर कराया गया। गेट नंबर छह की जांच के दौरान आवागमन की अधिकता को देखते हुए आने-जाने के रास्ते को अलग करने की व्यवस्था के निर्देश दिए। सभी गेटों पर कैमरे लगाने व एक कंट्रोल रूम बनाने की आवश्यकता बताई।
इस दौरान एडीजे प्रदीप कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक बीकापुर गजेंद्र, उप निरीक्षक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें