फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या के अभय ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य, जूनियर एशिया के लिए किया क्वालीफाई

Mon, 27 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अभय सिंह।
विज्ञापन
अयोध्या। पूरा बाजार के भदौली खुर्द, निवासी खिलाड़ी अभय सिंह ने कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित जूनियर फेडरेशन कप नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अभय ने 6931 अंक अर्जित कर न केवल पदक जीता, बल्कि जूनियर एशिया प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन

डेकाथलॉन जैसे कठिन और बहु-इवेंट खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभय सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जूनियर एशिया के लिए क्वालीफिकेशन अंक 6274 निर्धारित थे, जिसे अभय ने 6931 अंक हासिल कर पार कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का रास्ता भी बना लिया है।

अभय सिंह वर्तमान में (एनसीओई पटियाला, पंजाब) प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां वह कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी तैयारी को और मजबूत कर रहे हैं। उनकी इस सफलता से अयोध्या में खुशी की लहर है। अभय के पिता राम सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी माता सीमा सिंह और चाचा संजय सिंह ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। परिवार ने बताया कि अभय बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं और लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। खास बात यह है कि खेल कोटे से अभय सिंह का चयन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भी हो चुका है, जो उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ता है। अपनी सफलता का श्रेय अभय सिंह ने अपने कोच रोहित त्रिपाठी, संतोष सिंह, अजय आहूजा सहित सभी सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि कोचों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें