फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : चार माह में दो करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, धार्मिक पर्यटन का हब बन गई है रामनगरी

Sat, 25 May 2024 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

नव्य-भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चार माह पूरे हो गए हैं। इन चार माह में रामलला के दरबार में दो करोड़ 12 हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं।
विज्ञापन
रामलला का किया गया अलौकिक शृंगार - फोटो : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से रामनगरी अयोध्या धार्मिक पर्यटन का हब बन चुकी है। नव्य-भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चार माह पूरे हो गए हैं। इन चार माह में रामलला के दरबार में दो करोड़ 12 हजार श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं। 2022 में पूरे साल में 2.21 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आए थे। काशी के बाद सबसे ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या ही आ रहे हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, काशी विश्वनाथ धाम में पिछले चार माह में तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। 23 जनवरी को नव्य मंदिर आम भक्तों के लिए खोला गया। पहले दिन ही भक्तों ने रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बना दिया था।

23 जनवरी को चार लाख भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। रामनवमी के बाद से ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या घटी, लेकिन अब छुट्टियों के दिन शुरू हो गए हैं तो लोगों के लिए पहली पसंद अयोध्या बन रही है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बृहस्पतिवार को 1.35 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन


ये व्यवस्थाएं भी कर रहीं आकर्षित

  • सेल्फी प्वाइंट बना लता चौक
  • नित्य शाम होने वाली सरयू आरती
  • राम की पैड़ी व सूर्यकुंड पर लेजर शो
  • धर्मपथ और रामपथ की भव्यता
  • शाम होते ही आकर्षक लाइटिंग
  • एयरपोर्ट की स्थापना और रामपथ व धर्मपथ पर ई-बसों का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें