- राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक दोपहर तीन बजे मणिराम दास की छावनी में होगी। बैठक में जो भी निर्णय होगा वह सभी सदस्यों को मान्य होगा। बैठक में राम मंदिर में नोटो की काउंटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी। बताया कि राम मंदिर में इस समय पूजा परंपरा का निर्वहन रामानंदीय परंपरा के अनुरूप बेहतर ढंग से किया जा रहा है। व्यवस्थाओं की लगातार मानीटरिंग ट्रस्ट की ओर से की जा रही है।
पहुंचने लगे ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष आज सुबह पहुंचेंगे
- बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का अयोध्या आगमन शुरू हो चुका है। मंगलवार की देर शाम युगपुरुष परमानंद व जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहुंच गए, जबकि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बुधवार की सुबह 11 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ विहिप के पदाधिकारियों की भी जुटान शुरू हो गई है। विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, वरिष्ठ संरक्षक दिनेश चंद्र अयोध्या पहुंच चुके हैं।