रामलला के समक्ष भरतनाट्यम
- फोटो : अमर उजाला।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और कई धारावाहिकों में अभिनय कर चुके प्रशांत गोपाल शास्त्री ने पत्नी हेमा समेत श्रीरामलला के समक्ष भरतनाट्यम की भक्तिमय प्रस्तुति दी। युगल जोड़ी का संगीत से जुड़ाव पीढ़ियों से है। प्रभु की आराधना में 'श्रीराम चन्द्र कृपालु भजमन' के साथ हनुमान चालीसा पर मनमोहक भरत नाट्यम प्रस्तुत किया। एक रचना कर्नाटक की थी। सोमवार शाम दोनों कलाकारों ने आधा घंटे की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।