रामनगरी की सिद्धपीठ छोटी देवकाली मंदिर नवरात्र में आस्था का केंद्र होता है। नवरात्र भर यहां रोजाना रात आठ बजे 1051 बत्ती की महाआरती होगी। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। यहां भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई है। कतार में लग कर ही भक्तों को दर्शन प्राप्त होंगे। मंदिर में दुर्गासप्तशती पाठ समेत अन्य अनुष्ठान भी रविवार से शुरू होंगे।
घर बैठे रामजन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे
रामनवमी के अवसर पर राममंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं। जो भक्त राममंदिर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए प्रसार भारती कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करेंगी। शहर में सौ से ज्यादा एलईडी टीवी लगाई जा रही हैं। लाइव प्रसारण के माध्यम से भक्त घर बैठे रामलला के जन्मोत्सव के साधी बन सकेंगे। अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी जगह-जगह लगे एलईडी पर लाइव प्रसारण देख पाएंगे। इसके अलावा एलईडी स्क्रीन पर रामायण का भी प्रसारण होगा।