फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अयोध्या ओवरऑल तीसरे स्थान पर

Tue, 04 Aug 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
लखनऊ में ट्राफी और पदक के साथ मौजूद कोच व ​खिलाड़ी
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का संचालन महासचिव राजकुमार कश्यप के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अयोध्या की ओर से सीनियर वर्ग में पूजा यादव ने कांस्य और वैष्णवी सैनी ने रजत पदक जीता। वहीं पायल शर्मा, शुभी वर्मा, नंदिता तिवारी, प्रशस्ति, आयुषी कौशल सिंह, हनी निषाद, वसुंधरा यादव , वर्तिका, व्योम घोष और नैना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। रजत पदक जीतने वालों में कीर्ति पाठक, नव्या, जिज्ञासा मौर्या, अमिश्री मिश्रा, दिव्यांशी भाटी, आर्या सिंह और रागिनी शामिल रहीं। अरीवा फिरोज, दिव्यांशी निषाद, संस्कृति सिंह, शिवी नितिका पटेल शिवानी और भोला मदनानी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा आर्यन कुमार, जीत मौर्य, छाया निषाद सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर टीम के अंक बढ़ाने में अहम योगदान दिया। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर अयोध्या टीम ने प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव भगवान दास अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम प्रदेश स्तर पर देखने को मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। टीम की सफलता में कोच पूजा यादव और टीम मैनेजर प्रिया मिश्रा की अहम भूमिका रही। दोनों के प्रशिक्षण की बदौलत खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें