रुदौली। मां कामाख्या नगर पंचायत के कसारी गांव में बारिश के कारण संपर्क मार्ग का एक हिस्सा कट गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से बीच रास्ते में गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों ने बड़े हादसे की आशंका जताई है।
ग्रामीण रामकिशोर ने बताया कि बारिश के पानी से सड़क का हिस्सा बह गया है। दिन में लोग सावधानी से निकल जाते हैं, लेकिन रात में गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर लाल मनी पटेल ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। टीम निरीक्षण कर जल्द गड्ढा भरवाकर सड़क की मरम्मत कराएगी।