रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के बीच नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम अयोध्या पहुंची है। टीम ने रामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार टीम की ओर से राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के समक्ष प्रेजेंटेशन भी दिया गया।