फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में भीषण आग, 70 लाख के नुकसान का अनुमान

Thu, 28 May 2026 04:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

आग लगने के दौरान शोरूम में फंसी तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों को पुलिस और बाजारवासियों की मदद से पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में शोरूम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।
 
विज्ञापन
आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार स्थित रामदेव बृजेश कुमार के कपड़े के शोरूम में बृहस्पतिवार सुबह विद्युत शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन


सूचना पर बीकापुर और अयोध्या से पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान शोरूम में फंसी तीन महिलाओं समेत अन्य लोगों को पुलिस और बाजारवासियों की मदद से पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में शोरूम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।

संचालक मनीष अग्रहरी ने बताया कि व्यापारियों को देने के लिए रखे करीब दो लाख रुपये नकद भी आग में जल गए। आग की चपेट में नीचे स्थित किराना दुकान और आसपास की दुकानों में भी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान मनी सिंह, शंकर शर्मा, गौरव अग्रहरि, रोशन अग्रहरी समेत कई लोग आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह, चौरे बाजार चौकी प्रभारी बुद्धिमान सिंह तथा एसडीएम श्रेया मौके पर पहुंचीं। एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है तथा विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें