फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: चलते सीएनजी ऑटो में लगी आग, 5 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 27 May 2026 10:53 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

आग लगते ही ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सीएनजी ऑटो में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या शहर के व्यस्त लता मंगेशकर चौक पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते हुए एक सीएनजी ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ऑटो में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। देखते ही देखते आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें