फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू नदी में भैंस नहलाने गए नाना और नाती डूबे, सात घंटे तक चला सर्च अभियान, नहीं लगा सुराग

Wed, 09 Sep 2026 08:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के बाद सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिर से अभियान चलाकर दोनों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
नदी में तलाश करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुदौली क्षेत्र के पसैया गांव में बुधवार दोपहर सरयू नदी में भैंस नहलाने गए नाना और नाती गहरे पानी में डूब गए। नाती को डूबता देख उसे बचाने के लिए नदी में उतरे नाना भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने देर शाम तक करीब सात घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। गुरुवार को दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, पसैया मजरे सड़री निवासी जगराम (60) बुधवार दोपहर अपने 18 वर्षीय नाती शिवा के साथ सरयू नदी के किनारे भैंस नहलाने गए थे। इसी दौरान शिवा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नाती को डूबता देख जगराम उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह भी पानी में समा गए। बंधे के पास गुमटी पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों नदी में लापता हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर और तहसीलदार विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ प्रभारी सुखराम यादव ने बताया कि नदी में पानी अधिक है और बहाव भी तेज है। इससे तलाशी अभियान में लगातार दिक्कत आ रही है। अंधेरा होने के बाद सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बृहस्पतिवार को फिर से अभियान चलाकर दोनों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


नौ साल पहले इसी जगह डूबा था जगराम का बेटा
ग्रामीणों के मुताबिक जगराम के परिवार पर यह दूसरी बड़ी त्रासदी है। करीब नौ वर्ष पहले इसी स्थान पर उनका छोटा बेटा मंजीत भी सरयू में डूब गया था। उस हादसे का दर्द परिवार अभी भूल भी नहीं पाया था कि बुधवार को जगराम और उनका नाती शिवा नदी में डूब गए। शिवा पिछले कई महीनों से अपने ननिहाल में रह रहा था। उसका घर रुदौली के ईदगाह मोहल्ले में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें