सहादतगंज हनुमानगढ़ी परिसर में लेफ्टिनेंट शिवेंद्र सिंह का स्वागत करते पूर्व सैनिक व परिवारीजन
अयोध्या। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट शिवेंद्र सिंह के अयोध्या पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने भव्य स्वागत किया। 16 गढ़वाल राइफल्स में कमीशन प्राप्त शिवेंद्र ने सितंबर 2025 में ओटीए में प्रशिक्षण शुरू किया और पांच सितंबर को कमीशन हासिल किया। उनके पिता सूबेदार मेजर सूर्य प्रताप सिंह ने बेटे के कंधों पर लेफ्टिनेंट के स्टार लगाए, इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सहादतगंज हनुमानगढ़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और भारत माता की जय के नारों से स्वागत हुआ। जिला अध्यक्ष प्रकाश पाठक ने संयोजन किया। उन्होंने कहा कि पिता के बाद बेटा देशसेवा की परंपरा आगे बढ़ा रहा है। समारोह में कैप्टन वीके सिंह, कैप्टन उदयराज सिंह, सूबेदार कपिल देव सिंह मौजूद रहे।