फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव की तैयारी: 20 जोन और 53 सेक्टर में बंटी अयोध्या, 20 एएसपी व 45 सीओ संभालेंगे जिम्मेदारी

Tue, 03 Nov 2026 07:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चार नवंबर से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। अन्य जोन और रेंज से पुलिसकर्मी आने लगे हैं। हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
अयोध्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। चार दिवसीय आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। चार नवंबर से पुलिसकर्मी मोर्चा संभाल लेंगे। आयोजन स्थलों के साथ प्रमुख मंदिरों और रामलीला स्थलों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में 20 अपर पुलिस अधीक्षक और 45 पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती होगी। इनके अलावा 120 निरीक्षक, 450 उपनिरीक्षक, 60 महिला उपनिरीक्षक, 1750 पुरुष मुख्य आरक्षी व आरक्षी और 400 महिला आरक्षी तैनात रहेंगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 10 यातायात निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक यातायात और 300 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में दीपोत्सव : महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे रामलला का राजतिलक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी: अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम, अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची


भीड़ नियंत्रण के लिए पीएसी-आरएएफ की कंपनियां रहेंगी मुस्तैद
भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएसी की नौ और बाढ़ राहत पीएसी की एक कंपनी तैनात रहेगी। आरएएफ की तीन कंपनियों के अलावा एटीएस और एसडीआरएफ की एक-एक टीम भी सुरक्षा संभालेगी। बम निरोधक दस्ते की तीन, डॉग स्क्वायड की तीन और एसएस चेक टीम के नौ दस्ते लगाए जाएंगे। अभिसूचना इकाई भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन


प्रमुख मंदिरों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रामलीला स्थलों पर राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल तैनात होगा। चार नवंबर से दो पालियों में ड्यूटी लगेगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी और रिजर्व पार्टी भी गठित की गई है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि दीपोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चार नवंबर से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। अन्य जोन और रेंज से पुलिसकर्मी आने लगे हैं। हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें