फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2024: डिजिटल नगरी की तरह दिखेगी रामनगरी, साकार होते दिखेंगे रामायण के प्रसंग; देखें सजावट

Sun, 27 Oct 2024 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Deepotsav 2024: रामनगरी दिवाली पर डिजिटल नगरी की तरह नजर आएगी। रामायण के प्रसंग साकार होते दिखेंगे। इसे भव्य रूप में सजाया गया है।
विज्ञापन
दीपोत्सव को लेकर जगमग राम की पैड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के दौरान रामनगरी डिजिटल नगरी के रूप में नजर आने वाली है। आस्था और प्रकाश का दीपोत्सव में ऐसा संगम दिखने वाला है कि हर कोई निहारता ही रह जाएगा। खास तौर से अयोध्या का धर्मपथ और लता चौक। इनकी आभा देखते ही बनेगी क्योंकि यहां डिजिटल पिलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इंटेलिजेंट लाइटिंग के मीम प्रोडक्शन के असद बताते हैं कि प्रकाश की व्यवस्था के लिए उन्हें चयनित किया गया है। नेशनल हाईवे से अयोध्या में प्रवेश मार्ग धर्मपथ पर 15-15 फीट के 24 पिलर लगाए जा रहे हैं। डिजिटल पिलर पर रामायण के प्रसंग चलेंगे व स्वागतम द्वार तक 28 से 30 अक्तूबर तक इन्हें चलाया जाना है।

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: भव्य सजी है रामनगरी, मठ-मंदिर... घाट-महल सब होंगे जगमग; तस्वीरों में देखें अलौकिक छटा
विज्ञापन


 

दीपोत्सव को लेकर सजे मुख्य मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

इन स्थलों पर की जा रही लाइटिंग

पिलर के ऊपर आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था रहेगी। लता चौक पर भी डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम से श्री राम के अयोध्या आगमन प्रसंग का दर्शन भक्त एवं श्रद्धालु कर सकेंगे इसके अलावा रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, हनुमान गढ़ी, बिड़ला मंदिर, भजन संध्या स्थल, तुलसी उद्यान, सरयू ब्रिज इत्यादि स्थलों पर लाइटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

दीपोत्सव को लेकर सजा धर्मपथ। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा धर्मपथ पर सड़के के दोनों ओर लाइटिंग लगाकर इसे भव्य रूप में सजाया गया है। संध्या होते ही यहां का दृश्य देखने लायक होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें