सीएम के संवाद में मौजूद कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
यह लोग रहे मौजूद
कार्यकर्ताओं में उत्साह और जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के सात मंत्रियों के साथ मंथन किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, गिरीश यादव, दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा व जेपीएस राठौर सीएम योगी के सिपहसालार के रूप में मौजूद रहे।
सीएम के संवाद में मौजूद कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद
जनता तय करे कि दहशत में कौन है
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है। वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बयान कि भाजपा दहशत में है पर मंत्रियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए नौ सीटों के चुनाव में सात सीट भाजपा ने जीती है और सपा ने दो तो अब जनता तय करे कि दहशत में कौन है। फिलहाल सीएम योगी कार्यकर्ताओं के संवाद में सियासी पारे को और धार दे गए।
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर दहशत में भाजपा : अवधेश
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। कहा कि आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। सांसद ने एक बातचीत में कहा कि जिस अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से मैं सांसद बना हूं, मिल्कीपुर उसी का हिस्सा है, इसीलिए भाजपा डरी हुई है। दहशत का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री यहां सात बार आए। तीन महीने में 16 मंत्री आ चुके हैं। भाजपा की सोच गलत साबित होगी। हमें मिल्कीपुर की जनता पर भरोसा है, वह हमारे बेटे अजीत प्रसाद को ही चुनाव जिताएगी।